एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किया आईफोन और कार

भोपाल। अवैध एमडी ड्रग के साथ कोहेफिजा पुलिस ने चार पहिया वाहन के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. गुरूवार को आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 5 ग्राम ड्रग्स के साथ एक आईफोन और बुलेरो कार बरामद की.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोप तस्कर अली असगर जाफरी अपनी कार में अवैध मादक पदार्थ के साथ जा रहा है. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अली को केयरवेल अस्पताल के पास पकड़ा. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके पर अली असगर जाफरी के पास से 5 छोटे पैकेटो मे रखे नशीले पदार्थ मिले. आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ और अन्य सामनों को जब्त कर लिया गया. पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अपने दोस्तों के साथ क्लब पार्टियों मे जाने के दौरान ही पहली बार नशा करने लगा था. दोस्तो के साथ घूमने की आदत के कारण लगातार नशे का सेवन करते हुए वह इसका आदि हो गया. आरोपी ने स्वीकारी किया है कि वह मादक पदार्थों को खरीद कर लेकर आता था.

Next Post

मार पिटाई के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष और स्वास्थ्यकर्मी के बीच हुआ राजीनामा

Thu Jan 29 , 2026
ग्वालियर। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर एवं सिविल अस्पताल हजीरा के कर्मचारी मंगल सिंह भदौरिया के मध्य सिविल अस्पताल में विगत दिवस मारपीट हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के मध्य परिवारजनों और रिश्तेदारों ने गलतफहमी और मतभेदों को दूर करवा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि […]

You May Like