
जबलपुर। किसानों की आड़ में धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की कोशिशों पर सख्ती से लगाम लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर लगातार कार्यवाही करते हुए धान भंडारित करने वाली गोदामों को सील किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को ग्राम कुरारी एवं उमरिया स्थित अनाज के तीन निजी गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां धान का भंडारण पाये जाने पर एवं गोदाम मालिक द्वारा आवश्यक दस्तावेज़ प्रदर्शित नहीं करने के कारण तीनों गोदामों को सील कर दिया गया है।
