ग्वालियर। महाराजपुरा के पास तेज रफ्तार बस ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। मौके से बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बस राम श्याम ट्रैवल्स की बताई जा रही है। बस ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड जा रही थी।
