खेतों में धान का रोपा लगना शुरु

जबलपुर: विगत सप्ताह से हो रही अच्छी बारिश के बाद अब ग्रामीण अंचलों में किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जहां पर अब बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी भर चुका है, जिससे किसानों ने धान का रोपा लगाने की शुरुआत कर दी है। उल्लेखनीय है कि खरीफ की फसल धान में अत्यधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है। पिछले कई दिनों हो रही अच्छी बारिश के चलते अब सभी किसानों के खेतों में पर्याप्त रूप से पानी भर गया है और अब उन्होंने रोपा लगाने की शुरुआत भी कर दी है। जिसके चलते अब खेतों में मजदूर रोपा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
पहली पसंद है रोपा
बरसात के मौसम में लगने वाली धान की फसल में अधिकतर किसान रोपा लगाना ही उचित समझते हैं। हालांकि कुछ किसान बोनी के माध्यम से धान की बुवाई कर देते हैं। परंतु अत्यधिक रूप में यह देखा जाता है कि किसान रोपा ही लगाते हैं। जिसके लिए पहले रोपा का बीज डाल दिया जाता है और फिर जब वह पौधा बड़ा हो जाता है तो उसको उखाड़ कर खेतों में एक श्रृंखला में मजदूरों द्वारा लगाया जाता है।
दूर- दराज से आते हैं मजदूर
ग्रामीण अंचलों के खेतों में होने वाली धान की फसल के लिए जो रोपा लगाया जाता है, उनको लगाने के लिए मजदूर दूर- दराज से पहुंचते हैं। जिसमें खास तौर पर पाटन, तेंदूखेड़ा, दमोह, कटंगी सहित कुंडम, बघराजी आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मजदूर शहर से लगे गांव में आते हैं और रोपा लगाने का कार्य करते हैं।

Next Post

वृद्धा की संदिग्ध मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बिलहरी निवासी एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।पुलिस के मुताबिक संत कुमार पटेल 48 साल निवासी ग्राम बिलहरी थाना बरेला ने सूचना […]

You May Like

मनोरंजन