कार में गुप्त चेंबर बनवाकर कर रहे थे गांजा तस्करी

कटनी: एनकेजे थाना अंतर्गत के जुहला बायपास ब्रिज के पास से पुलिस ने एक कार से 71 किलो 4 सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत करीब 10 लाख 71 हजार रुपए है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि एनकेजे थाना अंतर्गत जुहला बायपास में पुलिस टीम वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कटनी की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार पुलिस चैकिंग को देखकर जुहला बायपास की ओर तेज रफ्तार से भागने ली। जिस पर पुलिस टीम नं संदेह के आधार पर कार का पीछा किया। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

तभी पीछा कर रही पुलिस टीम ने कार में सवार दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से काफी मात्रा में गांजा मिला। कार में गांजा रखने के गोपनीय चेंबर भी बनाए गए थे। पुलिस टीम ने कार में बनाए गए गोपनीय चेंबर से गांजा के पैकेट जब्त किए हैं। पुलिस ने करीब 71 किलो 4 सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 71 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कार को भी जब्त किया है। कार की कीमत करीब आठ लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि गांजा की तस्करी करने के लिए आरोपियों ने कार के अंदर वैल्डिंग कराकर गोपनीय चेंबर बनवाए गए थे। चेंबर कार की डिक्की के पास, पीछे की सीट के पीछे और कार के दरवोजों में बनवाए गए थे।

Next Post

एएसके ऑटोमोटिव ने लॉन्च की एआईएसआईएन एएसके प्रोडक्ट रेंज

Sun Jan 19 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक शूज़ एवं अडववान्स्ड ब्रेकिंग सिस्टम के भारत के सबसे बड़े निर्माता एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025- द कम्पोनेन्ट शो में एआईएसआईएन एएसके प्रोडक्ट रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि एआईएसआईएन एएसके इंडिया प्रा. लिमिटेड एएसके […]

You May Like