भिंड में सांड से टकराकर बाइकसवार की मौत

भिंड: जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा कोषड पुलिया के पास हाईवे पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अरुण उर्फ पप्पू जाटव पुत्र सुमेर जाटव उम्र करीब 50 वर्ष निवासी किशूपुरा के रूप में हुई है।

अरुण जाटव मंगलवार रात रमा गांव डीजल देने गए थे। वहां से वापस अपने गांव किशूपुरा लौटते समय कोषड पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर घूम रहे सांड से जा भिड़ी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का आज बुधवार को पीएम कराया जा रहा है।

Next Post

निगम आयुक्त की पहल: जनता की शिकायत सुनने खुद मोहल्ले में पहुंचे अधिकारी

Wed May 20 , 2026
रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन की पहल पर अब जनता की शिकायत सुनने अधिकारी खुद मोहल्ले पहुंचेगे और मौके पर निराकरण करेगे.जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से विशेष पहल शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत अब नगर निगम की सुनवाई केवल कार्यालयों तक सीमित न […]

You May Like