भोपाल: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज औबेदुल्लागंज पहुंच गए हैं, जहां उन्हें प्रस्तावित रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन करना है। यह फैक्ट्री प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थिति हैं। इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल का परिणाम माना जा रहा है।
