ऊर्जा मंत्री ने सिविल अस्पताल में किया लैप्रोस्कोपिक ओटी का शुभारंभ

ग्वालियर: अब सिविल अस्पताल हजीरा में दूरबीन पद्धति द्वारा ऑपरेशन करना सुलभ हो गया है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा में लैप्रोस्कोपिक ओटी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियों के सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति से सिविल अस्पताल हजीरा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अल्प समय में ही बहु-आयाम तय किए हैं।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां चाह होती है विकास की राह वहीं से निकलती है। हम सभी ने मिलकर ग्वालियर के विकास का जो सपना देखा, आज भौतिकता के धरातल पर साकार होता नजर आ रहा है। जल्द ही अन्य आधुनिक सुविधाएं भी हमारे सिविल अस्पताल को उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने सिविल अस्पताल हजीरा की लैप्रोस्कोपिक ओटी का अवलोकन भी किया।‌ इस पद्धति से पित्त की थैली पथरी का सफल इलाज हो सकेगा, ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आज इस पद्धति से एक मरीज का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सको को बधाई दी है।

Next Post

रात ढाई बजे से शुरू हुआ फुहारों का सिलसिला, सुबह तक भीगता रहा शहर

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर:लंबे इंतजार के बाद इंदौर में आखिरकार बादलों ने मेहरबानी दिखाई. गुरुवार तड़के 3.30 बजे से फुहारें शुरू हुईं, जो सुबह तक रुक-रुक कर बरसती रहीं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत दिए हैं.गुरुवार तड़के शहर में बादलों की दस्तक के साथ […]

You May Like