सतना:एडॉक्स इंडिया से संबद्ध सतना साइकिल क्लब के सदस्यों ने रविवार को सतना से पहाड़ीखेड़ा के बीच 100 किलोमीटर साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। .सतना साइकिलिंग क्लब सचिव वीरेंद्र सिंह रावल ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 साइकिलिस्ट्स ने भाग लिया एवं सफलतापूर्वक 4.30 घंटे में 100 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की. शीत ऋतु की शुरुआत प्रातः काल की हल्की गुलाबी ठंड में सभी पंजीकृत साइक्लिस्ट वीरेंद्र सिंह रावल डॉ प्रभात सिंह बघेल राहुल यादव, विवेक जनवाणी अमित अग्रवाल, निखिल जैन, हर्ष धनवानी नागौद की ओर रवाना हुए जहां सतना नगर से निकलते ही कुहासे में अपनी साइकिलों की फ़्लैश लाईट चमकाते हुए साइकिल सवार धीरे धीरे आगे बढ़े।
यात्रा का पड़ाव सीधे पहाड़ीखेड़ा था जहां कुछ देर विश्राम के बाद सभी प्रतिभागी पहाड़ी खेड़ा की खूबसूरत घाटियों, बरसात के बाद हरे भरे पेड़ों की कई प्रजातियों से सुसज्जित वन्य सम्पदा का दीदार करते, रमणीय रास्तों में छोटी बरसाती नदियों, तालाबों व वन्य प्राणियों के दर्शन लाभ लेते हुए पहुंचे. घाटियाँ की मनमोहक सुंदरता छोटे-छोटे तालाबों में भरा हुआ पानी के मनमोहन दृश्य ने सारी थकान गायब कर दीं.4.5 घंटों मे 50 किलोमीटर पूरा करने के बाद यू टर्न लेकर उसी रास्ते से सतना वापसी का सफर तय करना शुरू किया.
वापसी में घाटियों ने परेशान जरूर किया लेकन हौसलों एवं साहस के साथ हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है. एक ओर शुरुआत में ठंड, फिर खुला मौसम और उसके बाद तेज़ धूप में वापसी से आरंभ हुई जबरदस्त चढ़ाई में साइकिल चलाने का अनुभव सभी चालकों के लिए बेहद खास रहा।एक कहावत है अंत भला तो सब भला को चरितार्थ करते हुए 7 प्रतिभागियों ने तयशुदा समय में 100किलोमीटर ब्रावेट पूरी की.
इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर में डॉक्टर सुदीप अग्रवाल, सुशील मोटवानी अजय गेलानी,डा. संकल्प जैन, डॉ सुमन जैन डॉक्टर आलोक जैन,फाउंडर सदस्य शैलेन्द्र नेमा, वीरेंद्र सिंह रावल ,मनीष शर्मा ,अमित अग्रवाल,गौरव कनौडिया,प्रवीण धामनानी,,मनीष लालवानी, राहुल मल्होत्रा, हर्ष धनवानी डॉक्टर निशांत कुंभारे,विक्रम सिंह चौहान,राहुल यादव,मनीष शर्मा, विवेक जानवानी, उत्तम अग्रवाल,गुंजन वर्मा, गौरव कनोडिया निखिल जैन,अजय गेलानी,पंकज यादव, कामना खंडेलवाल व प्रतिभा सिंह बघेल ने बधाईया दी है.
