हाईकोर्ट ने 36 स्वचालित ट्रैफिक सिग्नलों को चालू करने दिए निर्देश

इंदौर:आज हाईकोर्ट ने शहर के यातायात को लेकर नगर निगम को 36 स्वचालित सिग्नल चालू करने निर्देश दिए. शहर में यातायात को लेकर शासन की ओर से हाईकोर्ट को बताता गया कि यातायात संचालन हेतु स्काउट्स, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य स्वयंसेवकों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं. आज हाईकोर्ट शहर के यातायात प्रबंधन को लेकर याचिका पर सुनवाई हुई.

हाईकोर्ट की  न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला एवं न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की डबल बेंच में राजलक्ष्मी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता राजलक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया एवं शिरीन सिलावट ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में पूर्व के आदेश में राज्य शासन एवं यातायात विभाग को पर्याप्त यातायात बल उपलब्ध होने तक स्वयंसेवकों से यातायात प्रबंधन हेतु अंतरिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे.

न्यायालय में सुनवाई के दौरान इंदौर में ट्रैफिक सिग्नलों के स्वचालन प्रगति की रिपोर्ट मांगी गई. नगर निगम एवं नियुक्त नोडल अधिकारी ने हाईकोर्ट को बताया कि कई ट्रैफिक सिग्नलों को स्वचालित किया जा चुका है तथा कुछ नए स्वचालित सिग्नल भी प्रारंभ किए गए हैं. हाईकोर्ट ने निगम को  36 स्वचालित ट्रैफिक सिग्नलों को चालू करने के निर्देश दिए. प्रकरण की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी.

Next Post

अभिरा ने खोया आपा, मायरा की किताबें जलाकर करेगी सबको हैरान

Sat Jun 20 , 2026
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक नया ट्विस्ट आने वाला है, जहां अभिरा को तान्या की प्रेग्नेंसी का सच पता चलेगा और वह मायरा के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में […]

You May Like