प्रतिष्ठानों से खाद्य प्रदार्थो के नमूने किए गए जब्त

छिंदवाड़ा। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेशभर में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर, हर्रई क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दलों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर मावा, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 21 नमूने एकत्रित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने छिंदवाड़ा शहर के न्यू पवार टी हाउस चंदनगांव, पवार होटल नागपुर नाका, शिव शंभू ट्रेडर्स गांधीगंज, बीकानेर मिष्ठान कारखाना गौरैया एवं जय दुर्गे मार्ट गुरैया का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों से मावा, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार घाघरे की टीम ने हर्रई में मां चामुंडा बीकानेर स्वीट्स, त्रिपति स्वीट्स, कान्हा स्वीट्स एवं बीकानेर स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां से अंजीर बर्फी, गुलाब जामुन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने एकत्रित किए गए।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा प्रशासन की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही मावा, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच भी की गई। विभाग द्वारा एकत्रित किए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मैराथन : 500 से अधिक खिलाडिय़ों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

Sat Oct 31 , 2026
छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बल द्वारा आज पुलिस लाइन में मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में विशेष बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने केवल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन ही नहीं किया, बल्कि स्वयं […]

You May Like