मुर्मु , राधाकृष्णन और शाह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती मुर्मू और श्री राधाकृष्णन सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शनिवार सुबह सवेरे पटेल चौक स्थित लोह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

नयी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की संसद बांसुरी स्वराज ने भी सरदार पटेल को नमन किया।

श्रीमती मुर्मु ने अपने संदेश में कहा,”‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश के एकीकरण और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। देश की एकता और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में उनकी जयंती को हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं। मेरी कामना है कि उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करें।”

इसके बाद श्री शाह ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज देश भर में सरदार पटेल की 151 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आज शाम स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Next Post

आज इंदिराजी की 42वीं पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कांग्रेस करेगी नमन

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर: आज 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  प्रातः 9.30 बजे […]

You May Like