आज इंदिराजी की 42वीं पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कांग्रेस करेगी नमन

ग्वालियर: आज 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  प्रातः 9.30 बजे छत्री बाजार स्थित लेडीज़ पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा।
इसके साथ ही जिला सेवादल के अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर छत्री बजार स्थित लेडिस पार्क पर जिला सेवादल द्वारा प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे

Next Post

31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें चंबल से पानी लाने की योजना का कार्य: सांसद भारत सिंह

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने चंबल से ग्वालियर पानी लाने की महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का संपूर्ण कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही अथवा […]

You May Like