31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें चंबल से पानी लाने की योजना का कार्य: सांसद भारत सिंह

ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने चंबल से ग्वालियर पानी लाने की महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का संपूर्ण कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि दिसंबर माह में वे स्वयं मौके पर पहुंचकर योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे।

समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों ने सांसद कुशवाह को अवगत कराया कि चंबल से पानी लाने की योजना के तहत अब तक लगभग 25 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है।सांसद श्री कुशवाह ने योजना के कार्य में आ रही विभिन्न बाधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान एमपीआरडीसी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से संबंधित लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि योजना के कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री श्रीमती शालिनी सिंह, शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली रैली में ग्वालियर से आज जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर: 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा आयोजित होने वाली महारैली और प्रदर्शन को लेकर ग्वालियर में तैयारियां जारी हैं। यह महारैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित वोट काटने ओर अनियमितताओं के […]

You May Like