थाना प्रभारी ने हिस्ट्रीशीटर को थाने बुलाकर पूछा, कमाई कहां से होती है भाऊ

इंदौर: पुलिस अब हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय गैंगस्टरों पर सीधे निशाना साध रही है.खजराना थाने में सक्रिय बदमाश सतीश भाऊ को बुलाया गया. थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने उससे सख्ती से पूछताछ करते हुए पूछा कि कहां रह रहे हो, कमाई कहां से हो रही है, घर का खर्च कैसे चलता है, साथ कौन-कौन रहता है और दोस्त कौन हैं.

पूछताछ के बाद पुलिस ने सतीश भाऊ का डोजियर तैयार किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए तो उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी. भाऊ ने पुलिस को बताया कि उसने अब अपराध की दुनिया छोड़ दी है और वह समाज सेवा से जुड़ गया है. उसकी आय का जरिया अब किराए की आमदनी है और वह अब शांति से जीवन जी रहा है.
अपराधियों पर लगातार होगी कार्रवाई
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि झोन के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों की आर्थिक, सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों की गहराई से जांच की जाए. वहीं हेमंत यादव के खिलाफ पहले ही जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है. अब लगातार अन्य शातिर अपराधियों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे.

Next Post

मेट्रो के प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण, सभी काम समय पर करो पूरा

Sat May 3 , 2025
इंदौर: मैट्रो रेल के प्रबंध संचालक ने आज प्रयोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय पर काम पूरे करने के निर्देश दिए। मैट्रो रेल के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने गांधीनगर डिपो से इंदौर मेट्रो प्रयोरिटी के अंतर्गत सुपर कोरिडोर 01-02 स्टेशन, भौरासला चौराहा, […]

You May Like