विद्यालय संस्कार, संस्कृति और सफलता की प्रथम पाठशाला है: डॉ तिवारी 

जबलपुर। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि जीवन निर्माण की कार्यशाला होता है, जहां से विद्यार्थी अपने भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं, यह विचार नगर निगम विद्यालय गोविंदगंज में आयोजित कक्षा 12-बी विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष तिवारी (एम.आई.सी. सदस्य) ने व्यक्त किए। कार्यक्रम भावनात्मक, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विदा ले रहीं छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद कविता रैकवार द्वारा स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। कक्षा 11-बी के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर भावनात्मक विदाई दी, जिससे माहौल भावुक हो उठा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य विमला चौबे, शाला सदस्य रजनी कांत अग्रवाल, विनय तिवारी, गोविंद रैकवार, डॉ. नर्मदा शर्मा, राकेश जैन, दीप्ति शर्मा, रागिनी गर्ग, कृष्णकांत दीक्षित, सुनील सराफ, अनुभव मातेल की विशेष उपस्थिति रही।

मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

विद्यालय की श्रेष्ठ छात्राएं माही सोनी, मैंनाज वाणी, रेनू कोरी तथा शाला नायक सबल माया पटेल को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राएं — जानकी कोस्टा, तहजीब बानो, कोमल चौधरी, आंशिक श्रीवास एवं चेतना चौधरी को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम का कुशल संचालन विजय श्रीवास्तव एवं ज्योति अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अंजू प्यासी, मीनाक्षी रावत, स्वाति सरावगी, रीता जायसवाल, रीता त्रिपाठी, साधना दुबे, श्वेता जैन, संध्या वरले, दीपा अग्रवाल, श्रद्धा तिवारी, राजकुमार सोनी एवं गीता बर्मन का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

विशाल शोभायात्रा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर। शहर में श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ विशाल शोभायात्रा और घटयात्रा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन की शुरुआत श्री आदिनाथ दि. जैन मंदिर गोलबाजार से हुई। मुनिसंघ, क्षुल्लक गण, बाल ब्र अशोक एवं अभय सहित संघस्थ ब्रहम्चारी भी शोभायात्रा में शामिल थे। रजत पालकी में […]

You May Like