मुख्यमंत्री से मिले जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजपूत, अकादमिक मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर विश्वविद्यालय के संचालन, विकास योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और भावी विकास की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा संस्थागत विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विश्वविद्यालय की विकास संबंधी योजनाओं और शैक्षणिक कार्यों के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने तथा विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया।

Next Post

रूस ने रात भर बमबारी कर यूक्रेन के संचार एवं उर्जा ठिकानों को बनाया निशाना

Wed Oct 14 , 2026
माॅस्को, 14 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी सेना ने कीव और खार्कोव इलाकों में यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे संचार एवं उर्जा ठिकानों पर ज़बरदस्त हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रात भर रूसी सशस्त्र बलों ने ज़मीन […]

You May Like

Play sound