अस्पतालों और जनसेवा केंद्रों में चला साइबर जागरूकता अभियान

छतरपुर। “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के षष्ठम दिवस पर मंगलवार को जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जनसेवा संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी।

अभियान के दौरान नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने और संदिग्ध कॉल या संदेशों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

छतरपुर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि का सामना हो तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।

Next Post

संयुक्त टीम ने समय रहते रुकवाया बाल विवाह

Tue Jun 30 , 2026
छतरपुर। सटई रोड स्थित लक्ष्मण कॉलोनी में बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की का विवाह रुकवा दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह निषेध […]

You May Like