माॅस्को, 14 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी सेना ने कीव और खार्कोव इलाकों में यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे संचार एवं उर्जा ठिकानों पर ज़बरदस्त हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रात भर रूसी सशस्त्र बलों ने ज़मीन से मार करने वाले सटीक हथियारों और लंबी दूरी तक हमला करने वाले मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) का इस्तेमाल करके ज़बरदस्त हमला किया।
बयान में कहा गया है, “हमले के कारण कीव, कीव एवं खार्कोव इलाकों में संचार एवं उर्जा अवसंरचना की सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन के रक्षा उद्योग और सशस्त्र बलों के लिए किया जाता है।”
मंत्रालय ने आगे बताया कि रूस के गेरान ड्रोन ने कीव के पास केएसएम प्रोटेक संयंत्र की उत्पादन इमारत और विशगोरोड इलाके में एक सबस्टेशन को भी निशाना बनाया।
Next Post
ओडिशा जेल से लाए मुख्य आरोपी से नहीं मिला कोई सुराग
Wed Oct 14 , 2026
सिंगरौली ; जिला मुख्यालय बैढ़न के विंध्यनगर मार्ग स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड की जांच में कथित मास्टरमाइंड पीयूष जायसवाल से पूछतांछ के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। आरोपी को 1 अक्टूबर को ओडिशा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सिंगरौली लाया गया था। पूछतांछ के […]

You May Like
-
2 years ago
निकली शोभायात्रा,9 बटुको का हुआ उपनयन संस्कार
