
भोपाल। थाना अरेरा हिल्स पुलिस अपराधो पर अंकुश लगाने के लिये गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया. बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया.
थाना अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक भीम नगर और रोशनपुरा झुग्गियों में होने वाली आपराधिक गतिविधियो पर रोक लगाने के 8 लोगो को शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इन स्थानों से अब तक कुल 37 गुंडे बदमाशों को जेल भेजा चुका है. इससे पहले 26 फरवरी तो 8, 27 फरवरी को 5, 28 फरवरी को 4 और एक मार्च 12 गुंडे बदमाश को जेल भेजा गया.
पुलिस ने मंगलवार को बदमाश राजेन्द्र धाकड, दीपांशु मगरधे, भूपेन्द्र राजपूत, मोहित कनाटे, बंटी उर्फ राकेश यादव, पिन्टू ऐल्वर्ड, आबिद खाँन और सिलविंज जाँय को गिरफ्तार किया.
