सास ने दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई

भिंड: जालौन से मेहगांव में अपनी ससुराल आया युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक का कहना है कि विवाद होने पर उसे उसकी सास ने ही पेट्रोल छिड़ककर जलाया है। युवक को मेहगांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती यूपी के जालौन में कोंच तिराहा निवासी रहीस खान ने बताया कि उसकी शादी मेहगांव कस्बे में हुई थी।

उसकी पत्नी शिवानी के साथ विवाद होने पर ​8 महीने पहले अपने मायके चली आई थी। बुधवार को रहीस अपने चचेरे भाई सुलेमान के साथ उसे लेने अपनी ससुराल पहुंचा। ससुराल में सास गुड्डी बाई ने उसे पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

Next Post

क्षत्रिय समाज के खिलाफ बयान पर दतिया के विधायक राजेंद्र भारती ने मांगी माफी

Thu Mar 6 , 2025
दतिया: दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के कानपुर में दिए गए बयान पर हंगामा मच गया। चौरसिया समाज के कार्यक्रम में भारती ने कहा था कि दतिया में उनकी लड़ाई सामंतवाद से रही और ठाकुरों से सबसे पहले सत्ता उनके पिता ने छीनी थी। इस बयान के बाद दतिया […]

You May Like