एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की ड्रग्स बरामद

इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर 4 रोड से एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार कर 22.06 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 46 वर्षीय अमजद खान व उसकी साथी अंजुम बी, दोनों जावरा, रतलाम निवासी हैं। अमजद ट्रक ड्राइवर है और सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और एमडी ड्रग्स को सस्ते में लाकर शहर में ऊंचे दामों पर बेचना चाहता था। पुलिस को देखकर घबराए दोनों आरोपियों की तलाशी में 22.06 ग्राम एमडी ड्रग्स व दो मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने बताया कि शहर में नशे की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

नवीन धर्मनाथ जिनालय पलासी में वेदी प्रतिष्ठा में उमडे श्रद्धालु

Mon May 26 , 2025
भोपाल: श्री धर्मनाथ दिगंबर जैन मंदिर पलासी करोद में नव निर्मित जिनालय में नवीन वेदिका शिलान्यास मुनि निर्वेग सागर मुनि विमल सागर मुनि अनंत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ. मूलनायक प्रभु धर्म नाथ के अभिषेक मंत्रों उच्चारित शांति धारा के साथ विधि विधान से अनुष्ठान हुए प्रवक्ता अंशुल जैन […]

You May Like