
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 12 नवंबर को दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बनने की चर्चा है। हालांकि, गठबंधन की औपचारिक घोषणा और सीटों के बंटवारे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि गठबंधन का ऐलान होता है तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में दोनों दलों के बीच चुनावी तालमेल एक नया घटनाक्रम होगा।
