आज से आधार लिंक किये बिना सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकट नहीं होंगे बुक, 12 जनवरी से सिर्फ रात में होंगे ऑनलाइन टिकट

ग्वालियर: आज 5 जनवरी से बिना आधार लिंक वाले आईआरसीटीसी यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पायेंगे। यह नियम केवल रिजर्व रेल टिकिट बुकिंग खुलने के पूर्व दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकिट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है। रेलवे इस नियमको 3 चरणों में लागू कर रहा है। पहला चरण 29 दिसम्बर से लागू हुआ था। वहीं दूसरा चरण आज से शुरू हो गया और तीसरा चरण 12 जनवरी से लागू होगा।

29 जनवरी से बिना सुबह 8 -12 बजे तक टिकट बुकिंग बन्द की थी। आज 5 जनवरी से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकिट बुकिंग पर पाबंदी रहेगी। 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी। इसका मकसद ओपनिंग डे पर अधिक से अधिक यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने का अवसर देना है। फर्जी अकाउंट्स के माध्यम से होने वाली टिकट बुकिंग को रोकना है।

Next Post

शिवपुरी पहुंचा 14 दिन बाद मड़ीखेड़ा का पानी लेकिन लीकेज के कारण जारी रहेगा जल संकट

Mon Jan 5 , 2026
शिवपुरी: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद अब शिवपुरी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ग्वालियर बायपास पर पिछले 14 दिनों से ठप पड़ी मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना की पाइप लाइन का मरम्मत कार्य तो पूरा कर लिया गया है लेकिन शहरवासियों को पेयजल के लिए अभी […]

You May Like