जनविश्वास अभियान में शिक्षा व्यवस्था की खुली पड़ताल, छात्रावासों से स्कूल तक पहुंचे अपर संचालक

ग्वालियर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने विकासखंड डबरा के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। उन्होंने कस्तूरबा आवासीय बालिका छात्रावास एवं शासकीय विद्यालय गेडोल कलां, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास सहराई तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा पहुंचकर साफ-सफाई, स्वच्छता, भोजन मेन्यू, रखरखाव, अपार आईडी, सीएम हेल्पलाइन, पुस्तक वितरण, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं ठहराव सहित तमाम व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान पंकज पाठक, मोबिलाइजेशन एपीसी, मदन मोहन शर्मा (बीएसी), विजय बाथम, फूलसिंह निगम (जनशिक्षक), बालिका-बालक छात्रावास की वार्डन एवं अधीक्षिका दीपका नरवरिया, अनीता शर्मा सहित संबंधित प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

Next Post

रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री निष्कासित

Sat Sep 12 , 2026
ग्वालियर। उ.म.रेलवे कर्मचारी संघ की जोनल कार्य समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 20 में से 16 कार्य समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में निलंबित महामंत्री रूपम पांडेय के खिलाफ संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार […]

You May Like