सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ की जोनल समिति गठित

सिंगरौली: एनसीएल सिंगरौली स्तरीय सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के माध्यम से एक जोनल समिति का गठन किया गया है। केन्द्रीय महामंत्री बृजेन्द्र कुमार राय के मार्गदर्शन में गठित जोनल समिति के पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की गई है। उन्होंने उक्त सूची कोल इंडिया व एनसीएल प्रबंधन को साझा करने के साथ ही आयुक्त सीएमपीएफ धनबाद व श्रमायुक्त कार्यालय दिल्ली को भी सूचनार्थ भेज दी है।

वही जोनल समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डीपी दुबे, डीएन सिंह, रमाशंकर तिवारी एवं आरपी पटेल, जोनल महामंत्री पीके पांडेय, मंत्री राजेश्वरी प्रसाद बैस, जीपी पटेल, सुरेंद्र प्रताप सिंह व केवल नाथ सिंह कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह तथा संगठन मंत्री सतीश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जोनल समिति के लिए 6 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए हैं।

इनमें सर्व जेएन सिंह, वाईएन सिंह, मुन्नीलाल यादव, आरबी सिंह एवं अमरेश सिंह सहित अन्य शामिल थे। जबकि कार्यसमिति सदस्य के रूप में भाई लाल द्विवेदी, बीजी मिश्रा, हिन्छा राम सिंह, बीके शशिभूषण, दिनेश कुमार सिंह, राम किशोर तिवारी, रामधनी, अरविन्द कुमार गर्ग,आरडी सिंह और मो. ईदन अली को जोनल समिति में नामित किया गया है।

Next Post

डिवाइडर में टक्कराई बाइक छात्र की मौत, एक घायल

Wed Mar 12 , 2025
राऊ स्थित गोल चौक के पास देर रात हुआ हादसा इंदौर:देर रात राउ सर्कल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किय गया है. मामले […]

You May Like