विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन 

जबलपुर। बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा रानीताल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है, उससे स्पष्ट लगता है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हुई यह भीषण हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने केवल निष्क्रिय ही नहीं अपितु कई स्थानों पर इनका सहायक या प्रेरक बन गया है। इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए, केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके कुकर्मों के लिए कठोरता सजा दिलवानी चाहिए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत, विभाग, जिला, प्रखंड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिंदू समाज के नागरिक भी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे।

Next Post

​सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर 10 अधिकारी सस्पेंड

Sat Apr 19 , 2025
  *इनमें भिंड के सात पटवारी, राजस्व निरीक्षक और लेबर इंस्पेक्टर शामिल* भिंड। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 10 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सात पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक, एक श्रम निरीक्षक और एक समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी […]

You May Like