एनसीसी कैडेटस को ड्रिल , फायरिंग, सर्विस सब्जेक्ट में दिया जा रहा प्रशिक्षण

जबलपुर:2 एमपी नेवल यूनिट एन सी सी द्वारा सेंट अलॉयसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जबलपुर में 20 मई से 29 मई तक दस दिवसीय एन एस सी (आई जी सी) शिविर सुचारू रूप से चलाया जा रहा हैं। जिसमें 108 एनसीसी कैडेटस ने हिस्सा लिया हैं, उक्त शिविर में भाग लेने वाले नेवल एन सी सी कैडेटस में से 36 सिलेक्टेड कैडेटस आगामी ऑल इंडिया एन एस सी शिविर में हिस्सा लेंगे।

उक्त शिविर के कैम्प कमांडेंट ले. कमाण्डर जोएल थंगेओ एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट ले० कर्नल पंकज गिरि है । शिविर में ग्वालियर ग्रुप से ले० कमाण्डर अखिल शर्मा, भोपाल ग्रुप से ले. कमाण्डर आयुष डोदानी एवं रायपुर ग्रुप से ले. कमाण्डर पी अनिरूद्ध भी उपस्थित हुऐ है। इस शिविर में ओ आई सी एन एस सी टीम ले. कमाण्डर पी अनिरूद्ध को नियुक्त किया गया हैं। शिविर में डिल, फायरिंग, सर्विस सब्जेक्ट, सेमाफोर, बोट रिंगिंग, बोट पुलिंग, शिप मोडलिंग, सीमैनशिप एवं हेल्थ एंड हायजिन की प्रतियोगिताऐ आयोजित की जानी है।

Next Post

नवजीवन विहार में सीएम डॉ यादव ने ठेले पर खाया समोसा, दुकानदारों से की आत्मीय बातचीत

Sun May 24 , 2026
सिंगरौली/विंध्यनगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को सिंगरौली प्रवास के दौरान एक अलग अंदाज में नजर आए। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बैढ़न से एनटीपीसी की ओर जाते समय उनका काफिला नवजीवन विहार क्षेत्र में अचानक सड़क किनारे लगे इलाहाबादी समोसे के ठेले पर रुक गया।मुख्यमंत्री ने ठेले […]

You May Like