दतिया में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं और प्रयासों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जहां कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी भी दी ।

Next Post

डा. हेडगेवार स्मारक समिति के स्थापना दिवस पर सैकड़ों वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने लिया समयदान का संकल्प 

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर। डा. हेडगेवार स्मारक समिति के स्थापना दिवस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में 24 मार्च 2026 को वरिष्ठ स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण और कार्यकर्ताओं का शताब्दी वर्ष के निमित्त समय समर्पण भाव जागरण कार्यक्रम सुदर्शन भवन, पंत वैद्य कालोनी पर रखा गया । समिति के सेवा प्रकल्पों की प्रदर्शनी भी लगाई […]

You May Like