न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंड की दस्तक

रीवा: तीन दिन पूर्व मानसून की विदाई हो चुकी है और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठण्ड ने दस्तक दे दी है. साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. अनुमान है कि दीपावली के बाद से रात में कड़ाके की ठण्ड शुरू हो जाएगी. मानसून की विदाई के बाद मंगलवार की दोपहर आसमान में बादल बने रहे. बादलो के हटने के बाद दिन में भी हल्का ठंड का असर शुरू होगा.

इस बार जिस तरह से अच्छी बारिश हुई है उसी तरह कड़ाके की ठण्ड का अनुमान लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि जून से लेकर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक झमाझम बारिश होती रही है. मानसून की विदाई के साथ ही ठण्ड का असर शुरू हो गया है. रात एवं सुबह अच्छी ठण्ड पड़ रही है, साथ ही ओस भी गिरने लगी है. अनुमान है कि दीपावली के साथ ही ठण्ड का असर और तेज होगा. अन्य दिनो के अपेक्षा तापमान में भारी गिरावट आई है. रात का न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 17 डिग्री पहुंच गया है तो वही दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर आ गया है जो कि पहले 35 डिग्री के आसपास होता था.

धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है और ठण्ड बढ़ रही है. न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में अंतर ज्यादा है. कृषि वैज्ञानिको का मानना है कि इस समय दिन का तापमान ठीक है और धान की फसल पकने के कगार पर है तो वही ठण्ड बढऩे से रवी की बोनी पर अनुकूल असर पड़ेगा. अगर ठण्ड नही पड़ेगी तो बोनी प्रभावित होगी, किसान दहन एवं तिलहन की बोनी शुरू कर दिये है. दीपावली के बाद रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. नवम्बर से इस बार कड़ाके की ठण्ड शुरू हो जाएगी. अभी बादल लगे हुए है जिसके कारण दिन में गर्मी महसूस हो रही है लेकिन जैसे ही बादल हटेगें तो दिन का मौसम ठण्डा हो जायेगा.
तिब्बती और हिमांचल मार्केट सज गए
मौसम में तेजी से हुए परिवर्तन और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के साथ शुरू हुई गुलाबी ठण्ड को लेकर गर्म पकड़ो की मार्केट सज चुके है. शहर में कई जगह तिब्बत एवं हिमाचल मार्केट लग गये है और ऊनी कपड़ो की बिक्री शुरू हो चुकी है. बाहर से आए व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार समय पर ठण्ड शुरू हो रही है, ऐसे में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है. ऊलन व्यापारी रमेश ने बताया कि गत वर्ष ठण्ड कम हुई थी, जिसकी वजह से कारोबार प्रभावित हुआ था. लेकिन इस बार दीपावली से ही ठण्ड शुरू हो रही है ऐसे में अच्छा कारोबार की उम्मीद है. दुकानदारो ने भी गर्म पकड़ो के स्टाल लगाने शुरू कर दिये है. रीवा में मध्य नवम्बर के बाद से ही कड़ाके की ठण्ड शुरू होती थी, लेकिन इस बार अक्टूबर से ही गुलाबी ठण्ड ने दस्तक दे दी है.

Next Post

श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण की आज आधारशिला, सीएम ने किया मिसाइल मैन को याद

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक नगर ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुल 332.85 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इनमें 257.95 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 74.90 करोड़ […]

You May Like