भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक नगर ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुल 332.85 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इनमें 257.95 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 74.90 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और धार्मिक दोनों ही स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ओरछा के धार्मिक महत्व को देखते हुए रामराजा लोक परियोजना का दूसरा चरण क्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारत रत्न, मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सपना देखा था और इस संकल्प की सिद्धि के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
