लव फिल्म्स ने ‘वध 2’ का दमदार नया पोस्टर रिलीज किया

मुंबई, 06 जनवरी (वार्ता) लव फिल्म्स ने फिल्म ‘वध 2’ का दमदार नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। छह फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली यह फिल्म एक मजबूत और अपने साथ बांधे रखने वाली कहानी का वादा करती है, जो सोच, नैतिकता और सच की नाज़ुक परतों को गहराई से छूती है। नए पोस्टर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक शांत और सोच में डूबे हुए पल में नजर आ रहे हैं।

उनकी गंभीर और ठहरी हुई मौजूदगी इशारा करती है कि कहानी कई नजरियों से बनी है, जहां सच एक जैसा नहीं बल्कि परतों में छिपा है। यह पोस्टर दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है कि नजरिया, इरादा और विश्वास कैसे बदलते हैं। लव फिल्म्स के बैनर तले बनी वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म छह फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Next Post

एटीएम बूथ पर बुजुर्गों को निशाना बनाने वाला गिरोह रिमांड पर पूछताछ में तीन वारदातें कबूलीं, एक और केस दर्ज

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर. एटीएम बूथ पर बुजुर्गों से ठगी के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. पूछताछ में आरोपियों ने अब तक तीन वारदातें करना कबूल किया है. इस मामले में विजयनगर थाने में एक और प्रकरण दर्ज किया है. दो दिन पहले नंदानगर संस्था के नीचे […]

You May Like