ड्रिंक एंड ड्राइव : सख्ती और चालान के बावजूद नहीं सुधर रहे

इंदौर: शहर में झोन-2 के सात थानों में पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. एक माह में 1000 से अधिक वाहन चालकों का 10-10 हजार रुपए का कोर्ट चालान बनाया, फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं. रोजाना 20 से 25 ड्रायवर शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जा रहे हंै.
पुलिस के अनुसार लसूड़िया, विजयनगर और कनाड़िया क्षेत्रों में सबसे अधिक वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जा रहे हैं.

इन इलाकों में रेस्टोरेंट और पब अधिक होने के कारण युवा अक्सर शराब पीकर सड़क पर निकलते हैं. बीती रात ही झोन-2 में पुलिस ने 20 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा. अब पुलिस लोडिंग वाहनों और स्कूल बस चालकों की भी चेकिंग कर रही है, जिनमें कई चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए गए.

वहीं, सुरक्षा बढ़ाने के लिए झोन-2 में ड्रोन पेट्रोलिंग भी की जा रही है. इसमें पुलिस रोजाना 100 से अधिक संदिग्धों की जांच कर रही है और शेडो एरिया में संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है. अब तक 500 से अधिक संदिग्धों पर कार्रवाई की जा चुकी है. मामले में अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, लेकिन मोटे चालान और सख्ती के बावजूद लोग सुधारने के लिए तैयार नहीं हैं.

Next Post

6.25 करोड़ की लागत से कम्युनिटी हॉल का होगा निर्माण

Sat Dec 13 , 2025
इंदौर: शहर में किए जा रहे विकास कार्यों कि श्रृंखला में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा झोन क्रमांक 9, वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत प्रस्तावित मालवा मिल कम्युनिटी हॉल प्रोजेक्ट के तहत कुशाभाऊ ठाकरे कम्युनिटी हॉल का विधिवत भूमि पूजन किया गया. यह कम्युनिटी हॉल लगभग 6 करोड़ 25 लाख रुपए […]

You May Like