भारत विरोध अब कांग्रेस की पहचान बन गई है : भाजपा

नई दिल्ली (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में चार या पांच विमानों के गिराए जाने के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि भारत विरोध इस विपक्षी दल की पहचान बन गई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उक्त बयान वाले वीडियो के साथ शनिवार को एक टिप्पणी में प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा “ मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है?देश को जानने का हक है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा “ राहुल गांधी की मानसिकता एक देशद्रोही की है।”

श्री मालवीय ने कहा “ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया, न ही यह कहा कि वे पांच जहाज़ भारत के थे। फिर कांग्रेस के युवराज ने उन्हें भारत के ही क्यों मान लिया? पाकिस्तान के क्यों नहीं माने?”

भाजपा नेता नए सवाल किया “ क्या उन्हें ( गांधी को) अपने देश से ज़्यादा हमदर्दी पाकिस्तान से है?”

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान अब तक उबरा नहीं है लेकिन दर्द राहुल गांधी को हो रहा है।

श्री मालवी ने कहा “ जब भी देश की सेना दुश्मन को सबक सिखाती है, तब कांग्रेस को मिर्ची लगती है। भारत विरोध अब कांग्रेस की आदत नहीं, पहचान बन चुका है।”

उन्होंने यह भी कहा “राहुल गांधी बताएं, क्या वह भारतीय हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता?”

Next Post

बीए पास बन गया डॉक्टर कर रहा था दांतों का इलाज

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में अनाधिकृत रूप से चल रही 6 क्लीनिकों को सीएमएचओ की टीम ने सील कर दिया। सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि लश्कर एवं बहोड़ापुर में अनाधिकृत रूप से चल रहे क्लीनिकों की जांच हेतु 2 सदस्यी टीम को भेजा गया। जिसमें डॉ. उमेश मौर्य एवं पुरेन्द्र […]

You May Like