भारत के पुनरूत्थान में युवाओं की भूमिका विषय पर हुई कार्यशाला 

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं प्रज्ञा प्रवाह ग्वालियर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आज भारत के पुनरूत्थान में युवाओं की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रज्ञा प्रवाह के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं के रूप में अपने व्यक्तित्व को गढ़ने और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कई प्रश्न भी किए उन्होंने समाधान किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रज्ञा प्रभा महिला आयाम की विभाग संयोजिका एवं माधव विधि महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक कु. रेखा गंभीर ने रखी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माधव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवकुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा आज का विद्यार्थी कल का भविष्य है।

प्राचार्य डॉ. नीति पांडेय ने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए हो हम सबको ऐसी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। प्राध्यापकों के साथ भी डॉ. सप्रे ने चर्चा की।

Next Post

शव रखकर कालेज चौराहे पर परिजनों ने लगाया जाम

Tue Sep 29 , 2026
रीवा, सिविल लाइन थाना अन्तर्गत कालेज चौराहे के पास सडक़ पर शव रखकर मंगलवार की शाम परिजनों ने जाम लगा दिया. दरअसल बीएसएनएल ठेकेदार के यहा काम करने वाले श्रमिक की मौत हो गई थी. जिसके बाद ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए परिजन बीएसएनएल कार्यालय के सामने कालेज चौराहे में […]

You May Like