शव रखकर कालेज चौराहे पर परिजनों ने लगाया जाम

रीवा, सिविल लाइन थाना अन्तर्गत कालेज चौराहे के पास सडक़ पर शव रखकर मंगलवार की शाम परिजनों ने जाम लगा दिया. दरअसल बीएसएनएल ठेकेदार के यहा काम करने वाले श्रमिक की मौत हो गई थी. जिसके बाद ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए परिजन बीएसएनएल कार्यालय के सामने कालेज चौराहे में शव रखकर चका जाम कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची और समझाइश दी, उसके बाद परिजन शव लेकर हटने को तैयार हुए. बताया गया है कि बीएसएनएल के ठेकेदार के यहा रामसेवक सोंधिया निवासी आनंद नगर काम करता था. बीती रात से काम के लिये ठेकेदार के आदमी लेकर ब्यौहारी गये थे. जहा उसकी संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई. मृतक के भतीजे ने बताया कि सुबह ठेकेदार के लोग घर पहुंचे और कहा कि राम सेवक की तबियत खराब है आप लोग ब्यौहारी चले. जब घर के लोग पहुंचे तो मालूम पड़ा की चाचा की मौत हो चुकी है. किस परिस्थिति में मौत हुई पूरे मामले की जांच कराई जाय. परिजनों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया. चकाजाम के चलते आवागमन प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी. उसके बाद परिजन शव लेकर घर के लिये रवाना हुए.

Next Post

मासिक सुंदरकांड का भव्य आयोजन

Tue Sep 29 , 2026
दमोह। असाटी वार्ड संस्कार भवन में श्रीमती सुधा राजेंद्र असाटी व वंदना जितेंद्र असाटी द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार की पूजा करके सुंदरकांड का गान किया गया। समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक मंडल मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ समाज की अधिक […]

You May Like