
दमोह। असाटी वार्ड संस्कार भवन में श्रीमती सुधा राजेंद्र असाटी व वंदना जितेंद्र असाटी द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार की पूजा करके सुंदरकांड का गान किया गया। समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक मंडल मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ समाज की अधिक संख्या में बहनों की भरपूर उपस्थित रही। सभी बहनों ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। इसके बाद सामूहिक आरती के साथ सभी ने सुंदर-सुंदर भजनों का गायन किया। जिससे माहौल भक्तिमय व आनंदमय बन गया। वहीं आयोजक द्वारा समाज सभी की बहनों को प्रसाद वितरित कर जलपान कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।
