ग्वालियर में संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स शुरू

ग्वालियर:संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन आज दोपहर जिला खेल परिसर कम्पू में शुरू हुआ। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 1512 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 14 खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिन खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित होंगीं, उनमें कबड्डी, बॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल, रस्साकसी, पिट्टू, बैडमिंटन, टैनिस, योगासन, फेंसिंग, खो-खो, आचरी, थ्रो बॉल एवं मलखंब की प्रतियोगितायें शामिल हैं। संभाग स्तरीय प्रतियोगितायें कम्पू खेल परिसर में आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में संभाग भर से लगभग 1512 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को जन्म शताब्दी पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि; बताया प्रखर वक्ता और महान कार्टूनिस्ट, देशभर के दिग्गजों ने किया नमन

Fri Jan 23 , 2026
नई दिल्ली/मुंबई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर उन्हें याद करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पुरानी यादें साझा करते हुए बालासाहेब को एक ऐसी महान हस्ती बताया, जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक […]

You May Like