झूठी पत्नी बनाकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

भोपाल। झूठी पत्नी बनाकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का नजीराबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया. पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक फरियादी रामचंदर मीना निवासी ग्राम आमल्या ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. राम चंदर ने बताया कि उसके छोटे भाई सरवन मीना की शादी नहीं हुई थी. रिश्तेदारों के माध्यम से संपर्क होने पर आरोपियों ने एक महिला से शादी कराने का प्रस्ताव दिया. आरोपी रूप सिंह रैकवार ने स्वयं को महिला का रिश्तेदार बताते हुए शादी कराने के एवज में ढाई लाख रुपये की मांग की. 30 अप्रैल को आरोपी एक महिला को लेकर फरियादी के गांव पहुंचे, जहां फरियादी ने आरोपियों को नकद ढाई लाख रुपये दिए. इसके बाद महिला की शादी सरवन मीना से मंदिर में करा दी गई. महिला लगभग 10 दिनों तक पत्नी बनकर घर में रही और 10 मई को रात में बिना बताए घर से चली गई. बाद में आरोपियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया. फरियादी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह होने पर थाना नजीराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने केस में कार्रवाई करते हुए ग्राम-अमलया से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई एक कार को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश पेश किया गया. आरोपियों की पहचान रूप सिंह रैकवार (34), रवि कुशवाह (25) और सरोज उईके पति प्रेम उईके (28) निवासी मंडीदीप जिला रायसेन के रुप में हुई.

Next Post

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी के 4 साल बाद भी नहीं हुई संतान

Mon May 18 , 2026
भोपाल। कोलार थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला एक निजी स्कूल में बच्चों को संभालने का काम करती थी. शादी के कुछ सालों बाद भी महिला की कोई संतान नहीं थी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हुआ. […]

You May Like