
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में डॉ. अंबेडकर चेयर द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. विनोद सेन ने कहा कि ग्राम आधारित अर्थव्यवस्था महात्मा गांधी का सपना था, गांधी का चिंतन एवं दर्शन आज भी महत्वपूर्ण है, भारतीय नहीं पूरे विश्व के लिए उनके विचार आज भी महत्वपूर्ण है| ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ग्राम स्वराज गांधी का सपना था| इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर चेयर के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर और महात्मा गांधी ने दोनों ने मानवता के लिए अपना जीवन दिया| डॉ. अंबेडकर चेयर का उद्देश्य इन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचना है| कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.टी बेंद्रे ने की, कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. जनार्दन, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. गौतम प्रसाद, रामकृष्ण रजक, समेक,जितेंद्र ,अभय कुमार आदि उपस्थित रहे |
