तीन मोबाइल झपटमार और वाहन चोर गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस ने कार्रवाई कर दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 दोपहिया वाहन और 13 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भोपाल के विभिन्न थानों से 10 बाइक चोरी और 13 मोबाइल झपटमारी की वारदातें की थीं। जब्त माल की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के निर्देशन और एसीपी एमपी नगर मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑटो से सुनसान जगहों से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट हटाते और फिर उन्हीं वाहनों से मोबाइल झपटमारी करते थे।

गिरफ्तार आरोपी रवि पाल (27) और दो नाबालिग हैं। तीनों के खिलाफ भोपाल के कई थानों में पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महंगे शौक और नशे की पार्टियों के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। टीम के प्रयास से 23 वारदातों का खुलासा हुआ है।

Next Post

टिकरी पुलिस ने गांजा परिवहन में लगे बाइक चालक को किया गिरफ्तार

Thu Sep 18 , 2025
सीधी। पुलिस सहायता केंद्र टिकरी थाना मड़वास पुलिस ने कार्रवाई में 05.185 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 12 हजार 200 रूपए का मशरुका जप्त किया गया है। नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस […]

You May Like