आरपीजी समूह को विदेश में बिजली प्रेषण, वितरण परियोजनाओं के 1097 करोड़ रुपये के आर्डर

मुंबई, 3 जनवरी (वार्ता) आरपीजी समूह की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार करने वाली अवसंरचना निर्माण कंपनी केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिकी देशों से बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण (टीएंडडी) परियोजनाओं के कुल 1097 करोड़ रुपये के आर्डर मिले हैं।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार केईसी इंटरनेशनल को यूएई में 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों की स्थापना का ठेका मिला है। इसी तरह कंपनी को अमेरिका, मैक्सिको और ब्राजील में टावरों, हार्डवेयर और खंभों की आपूर्ति के आर्डर मिले हैं।

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने टिप्पणी की, “ पश्चिम एशिया और और अमेरिकी क्षेत्र के इन ऑर्डरों ने हमारी अंतर्राष्ट्रीय टीएंडडी ऑर्डर बुक मजबूत हुई है। यह भारत में टीएंडडी परियोजनाओं के लिए हमारी मजबूत ऑर्डर बुक के अतिरिक्त हैं। इन आर्डरों के साथ इस वर्ष अब तक हमें 19,500 करोड़ रुपये से अधिक आर्डर प्राप्त हो गए हैं जिनमें 72 प्रतिशत टीएंडडी परियोजनाओं के लिए हैं।

यह पिछले वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

Next Post

उद्योग व्यापार विभाग ने स्टार्टअप पॉलिसी फोरम के साथ किया समझौता

Fri Jan 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 जनवरी (वार्ता) देश में स्टार्टअप वातावरण को और मजबूत तथा जीवंत बनाने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत की अग्रणी नई पीढ़ी की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रतिष्ठित उद्योग संगठन- स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (एसपीएफ) […]

You May Like