कॉलेज गेट पर कार का तांड़व: आधा दर्जन टूव्हीलर को मारी टक्कर

जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत सेंट एलायसेस कॉलेज गेट पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने तांडव मचाया। गेट के पास खड़ी आधा दर्जन टूव्हीलर को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।पुलिस के मुताबिक रवि मोहन गुप्ता निवासी शीतलामाई घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने लडक़े को छोडऩे इलेक्ट्रिक एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेडवी 5981 से छोडऩे सेन्ट एलायसेस कॉलेज आया था।

गाड़ी को कॉलेज के सामने गेट के पास खड़ी कर कॉलेज के अंदर लडक़े के साथ गया था वहां पर उसकी गाड़ी के बाजू से और भी गाड़ी जिसमें गाड़ी नंबर क्रमांक एमपी 20 जेडएस 2625 एवं कुछ और गाड़ी भी खड़ी थी थोड़ी देर बाद लडक़े को छोडकर बाहर आया तो पेन्टीनाका तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 स 4673 के चालक रबट सिकवेरा ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर उसकी एक्टिवा समेत पांच अन्य गाडिय़ों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया और टक्कर मारने के बाद चालक भाग गया। हादसे किसी को चोट नहीं आई है।

Next Post

पड़ोसी ने मारपीट कर महिला को सीढ़ी से दिया धक्का

Sat Nov 29 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत संजय गांधी नगर में पड़ोसी महिला ने मारपीट करते हुए महिला के साथ मारपीट कर उसे सीढ़ी से धक्का दे दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अब्दुल वसीम शाह निवासी संजय गांधी नगर बूचड़ी ने […]

You May Like