अधिकारी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नज़र रखें: मान

चंडीगढ़, 26 सितंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस विभाग को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नज़र रखने की हिदायत दी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए इन अधिकारियों का सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ के दौरान असली नुक़सान झेलने वाले पीड़ितों को ज़रूर मुआवज़ा मिले।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों तक ज़रूरी सहायता सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का भरोसा बनाये रखने की दिशा में क़दम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्य सुचारू तरीके से किये जायें ताकि पीड़ितों तक निर्बाध सहायता पहुंचे।

Next Post

MP में उद्योगों के विकास से रोजगार सृजन को बढ़ावा

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के विकास से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा हो रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों की निवेश प्रक्रिया में अहम भूमिका की सराहना की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारियों से भेंट के दौरान […]

You May Like