गौपालक सम्मेलन:केंद्रीय गृह मंत्री शाह की भोपाल यात्रा से मप्र को मिलेंगी कई सौगातें- सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल यात्रा से प्रदेश को कई सौगातें प्राप्त होंगी। इस दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में बड़ी संख्या में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। इसके साथ ही भौंरी स्थित आइसर (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) में आयोजित कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री शाह के भोपाल आगमन और गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौपालक सम्मेलन भेल दशहरा मैदान पर आयोजित है। जिसमें आस-पास के जिलों की दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि सदस्यों के आवागमन, बसों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक जिले से आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो तथा व्यवस्था में लगे सभी लोग कंट्रोल रूम के माध्यम से परस्पर समन्वय में रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, फायर बिग्रेड आदि की व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहर में निर्बाध ट्रेफिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

विधायक प्रीतम लोधी के बंगले में चोरी,ताला तोड़ कर एक्टिवा-सिलेंडर, टोटियां ले गए चोर

Fri Oct 2 , 2026
भोपाल। राजधानी के पॉश 45 बंगला क्षेत्र में विधायक प्रीतम लोधी के बंगले में चोरी हो गई. चोर बंगले का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर सहित नल की टोटियां चोरी कर ले गए. पॉश इलाके में विधायक के बंगले में चोरी की घटना ने पुलिस की […]

You May Like