30 जून से जनता दरबार लगाएंगे तेजप्रताप

पटना, (वार्ता) बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव 30 जून से जनता दरबार लगायेंगे।

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज जनता दरबार लगाने का ऐलान किया है।तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि अब उनके आवास पर शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक जनता दरबार लगेगा।

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, “जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान,आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर, आइए साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय,सदैव आपके साथ ,सदैव बिहार के साथ..सोमवार दिनांक 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगी।”

 

Next Post

मतदाता सूची अपडेट के नाम पर वंचित समाज के मताधिकार को छीनना चाहता है चुनाव आयोग : कांग्रेस

Fri Jun 27 , 2025
पटना, (वार्ता) बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची अपडेट करने के नाम पर चुनाव आयोग वंचित समाज के मताधिकार को छीनना चाहता है। श्री राम ने गुरुवार को यहां कहा है कि मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम आनन फानन में चलाया जा रहा है […]

You May Like