मनमोहक झाकियों के साथ प्रजा का हाल जानने निकले ऋणमुक्तेश्वर महादेव

खरगोन। शहर के जैतापुर में विराजित अतिप्राचीन श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव रविवार को शिवडोले के रुप में राजसी ठाठ के साथ प्रजा का हाल जानने मंदिर से निकले। प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर जब बाबा ऋणमुक्तेश्वर भक्तों के बीच पहुंचे तो एक झलक पाने को भक्त लालायित नजर आए।

सुबह पूजन-अर्चन के बाद शिवडोले की शुरुआत हुई। शिवडोले में 8 झाकियां, मलखंब और सूरत के नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। झाकियों में धर्म के साथ संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। शिवडोल के दौरान एक दर्जन से अधिक स्थायी और चलित साउंड सिस्टम लगाए गए थे, जिस पर बज रहे धार्मिक गीतों पर श्रद्धालू प्रभू भक्ति में लीन होकर थिरकते रहे। वहीं सुमधुर भजनों के बीच श्रद्धालू भी जयकारे लगाते हुए उत्सव का आनंद ले रहे थे।

शिवडोला में शामिल हुए श्रद्धालूओं को करीब 70 से अधिक सेवा स्टॉलों पर प्रसादी वितरित की गई। आयोजन की भव्यता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये थे।

Next Post

पुराने जमीन विवाद में भाई-बहन का अपहरण, डायल 100 ने बचाई जान

Sun Jul 27 , 2025
सीधी। पुराने जमीन विवाद के चलते भाई-बहन पर प्राणघातक हमला करने के पश्चात आरोपियों ने कैंपर वाहन से दोनो का अपहरण कर लिया। गनीमत यह रही कि परिजनों को समय पर जानकारी मिल जाने से डायल 100 की मदद से भाई-बहन की जान बची और पुलिस ने दोनो को सामुदायिक […]

You May Like