विनय आनंद का रोमांटिक इंग्लिश गाना ‘आई एम योर लवर’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार गोविंदा के भांजा विनय आनंद का नया रोमांटिक इंग्लिश म्यूजिक वीडियो ‘आई एम योर लवर ‘ रिलीज हो गया है।

साठ से अधिक हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से पहचान बना चुके विनय आनंद अब संगीत की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। विनय आनंद का नया रोमांटिक इंग्लिश म्यूजिक वीडियो ‘आई एम योर लवर ‘ रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ हर्षिता नज़र आ रही हैं। इस गाने का संगीत देव शाकिर ने तैयार किया है, जबकि गाने के बोल संजय कबीर ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन सुमीत नवल ने किया है, और इसकी एडिटिंग ज्योति आनंद द्वारा की गई है। यह गाना अन्नपूर्णा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है।

विनय आनंद ने कहा, यह गाना मेरे लिए खास है, क्योंकि यह मेरा पहला इंग्लिश ट्रैक है। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना पसंद कर रहे हैं। संगीत हमेशा से मेरी रुचि का हिस्सा रहा है, और अब मैं इसमें नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हूं।

Next Post

यम्मी अप्रूव्ड बाय मम्मी अभियान में नजर आयेंगी समीरा रेड्डी और मीरा राजपूत

Fri Jan 24 , 2025
मुंबई, (वार्ता) किंडर क्रीमी ने स्टार मॉम्स समीरा रेड्डी और मीरा राजपूत कपूर के साथ ‘यम्मी अप्रूव्ड बाय मम्मी’ अभियान किया लॉन्च किया है। किंडर क्रीमी, किंडर का मिनी स्नैक, ने अपने नवीनतम ब्रांड फिल्म में अभिनेत्री समीरा रेड्डी और इन्फ्लुएंसर मीरा राजपूत कपूर के साथ सहयोग किया है। इस […]

You May Like