नारकोटिक्स विंग की अभिरक्षा में बिगड़ी तस्कर की तबीयत

मंदसौर। नारकोटिक्स विंग द्वारा बीती रात एक युवक को मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से लगभग 450 ग्राम एमडी ड्रग जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तारी के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे अनुयोग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक को उल्टी होने की शिकायत के बाद इलाज हेतु अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होती चली गई और अब उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुयोग हॉस्पिटल परिसर में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। मौके पर एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। लगातार निगरानी की जा रही है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल नारकोटिक्स विभाग और मेडिकल टीम इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, और पुलिस की अभिरक्षा में स्वास्थ्य बिगड़ने का यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

Next Post

महावतार नरसिम्हा का नया प्रोमो रिलीज

Thu Jul 24 , 2025
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की फिल्म महावतार नरसिम्हा का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने जब महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की घोषणा की, तो हर कोई हैरान रह गया। फिल्म का ट्रेलर आते ही उत्साह और भी बढ़ गया। अब जब फिल्म इस […]

You May Like