मालगोदाम का औचक निरीक्षण 

जबलपुर। कछपुरा स्थित मालगोदाम में गुरुवार सुबह श्रम प्रतिवर्तन विभाग भोपाल की महिला अधिकारी अंकिता शुक्ला ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य मजदूरों की कार्यस्थल पर स्थिति और उन्हें मिल रही शासकीय सुविधाओं का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने महिला मजदूरों से सीधे संवाद किया और उनसे पूछा – “अम्मा… आपका श्रम कार्ड है क्या?” इस सवाल ने मौके की हकीकत उजागर कर दी। अधिकांश मजदूरों के पास न तो श्रम कार्ड, न आयुष्मान कार्ड और न ही संभल योजना से संबंधित कोई दस्तावेज थे। मजदूरों ने बताया कि उन्हें सरकार की किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। न पीने के पानी की सुविधा है, न ही शौचालय या स्वास्थ्य सहायता की कोई व्यवस्था। मजदूरों ने यह भी बताया कि मालगोदाम में उड़ती धूल और अस्वच्छता के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

Next Post

खिलाड़ियों को तराशने के लिए टेनिस बाल क्रिकेट है अहम: वेंकटेश प्रसाद

Thu Jun 12 , 2025
दिल्ली, 12 जून (वार्ता) पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ और लेजेंजजी टी10 लीग के चेयरमैन वेंकटेश प्रसाद ने टेनिस बॉल क्रिकेट की अहम भूमिका पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह प्रारूप भविष्य के सितारों को तराशने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। टेनिस बॉल क्रिकेट लीग लेजेंजजी टी10 का शुभारंभ दो […]

You May Like